रीवा। रीवा में मां से बदला लेने के लिए ताऊ ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया। दर्द से तड़प रही मासूम बच्ची घर आई और मां को घटनाक्रम की जानकारी दी। मां सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए बच्ची को डाक्टरों ने भरती कर लिया है। लगातर खून बहने के कारण बच्ची हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
खबर है कि महिला का किसी बात को लेकर जेठ से विवाद हो गया था, विवाद के चलते बदला लेने के लिए जेठ उसकी 6 वर्षीय मासूम के साथ रेप किया। इस बीच जब बच्ची ने दर्द से कराहते हुए ताऊ से छोडऩे के लिए कहा तो उसने जबाव दिया कि तेरी मां बहुत ज्यादा चपड़-चपड़ करती है। बच्ची किसी तरह आरोपी ताऊ के चंगुल से बचकर घर आई, घर में बेटी की हालत को देखकर मां घबरा गई, उसके पूछताछ करने पर बच्ची ने ताऊ की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। अस्पताल में भरती बच्ची की हालत को देखते हुए आईसीयू में भरती कर लिया गया है, डाक्टरों का कहना है कि प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें हैं, लगातार ब्लीडिंग हो रही है। आईसीयू में उसकी हालत पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
मां बोली- दरिंदे ने उसका बचपन छीन लिया-
अस्पताल के बाहर बेहाल मां ने रोते हुए कहा- मेरी छह साल की बच्ची ने उसका क्या बिगाड़ा था, दरिंदे ने उसकी मासूमियत, हंसी और बचपन छीन लिया। जब मैं उसे दर्द से तड़पते देखती हूं, तो ऐसा लगता है कि जैसे मेरी सांसें टूट रही हैं। एक मां के लिए इससे बड़ा दुख क्या होगा कि उसकी बच्ची अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। मेरी बस एक ही मांग है कि बेटी को न्याय मिले। दोषी को ऐसी सजा मिले कि कोई दूसरी बच्ची इस दर्द से न गुजरे।
आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उस पर शहर के अलग-अलग थानों में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, चोरी, लूट शामिल हैं। बच्ची का पिता भी लूट के मामले में जेल में है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की कई