khabar abhi tak

एमपी की लुटेरी दुल्हन : 3 लाख लेकर शादी, भाई का फोन आते ही गहने-कैश लेकर हुई फुर्र

नीमच. लुटेरी दुल्हन की करतूत का एक और मामला एमपी के नीमच में सामने आया है. जहां एक युवक से शादी कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए. वहीं शादी के 17 दिन बाद दुल्हन घर से ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गई. पीडि़त पति ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है. उसने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नीमच के तारापुर का है. पीडि़त ओंकारलाल माली ने पुलिस को बताया कि 15 मई को उसके पास कुछ लोग आए थे. उन्होंने उसकी शादी कराने की बात कहते हुए एक रिश्ता बताया. उन्होंने बताया कि लड़की राजस्थान के भूरा गांव की रहने वाली है और उसका नाम चंपा है. आधार कार्ड में लड़की का नाम सरिता था. आरोपियों ने उससे कहा कि अगर रिश्ता होता है, तो उसे उन्हें तीन लाख रुपये देने होंगे. परिवार की सहमति के बाद वे लोग रिश्ते के लिए राजी हो गए और उसने तीन लाख रुपये दे दिए.

18 मई को राजस्थान में हुई शादी

युवक ने पुलिस को बताया कि 18 मई को उनकी शादी भूरा गांव में हुई. शादी के बाद चंपा उसके घर आ गई. विवाह के बाद कई बार उसके परिजन उसे अपने साथ भूरा गांव ले गए और वापस छोडऩे भी आए. 4 जून को रात करीब 8 बजे चंपा के भाई का उसके पास फोन आया. उसने बहन से बात कराने के लिए कहा. बात करने के बाद चंपा घर से निकली और बाहर खड़े भाई के साथ गाड़ी में बैठ चली गई. वह फिर नहीं लौटी.

5 लाख की ज्वेलरी और 37 हजार कैश लेकर फरार

ओंकारलाल ने पुलिस को बताया कि चंपा घर से सोने-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपये कैश ले गई. गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है. इसमें से कुछ गहने उसकी दिवंगत मां के थे. पीडि़त ने कहा कि शादी तय कराने वाले चार लोगों ने चंपा के साथ मिलकर पूरी साजिश रची है. पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करे ताकि वे लोग किसी और के साथ ठगी न कर पाएं. वहीं ओंकारलाल ने पुलिस से चंपा के कब्जे से अपने गहने और रुपये दिलाने की भी मांग की है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak