khabar abhi tak

रेलवे के डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन सस्पेंड, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद पमरे प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सागर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जबलपुर इकाई ने रेलवे के  डिप्टी सीई कंस्ट्र्रक्शन 2 नारायण सिंह बुंदेला को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उन्हें उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है. अभी उनकी निलंबन अवधि में पदस्थापना कहां की गई है, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है.

 सीबीआई की टीम ने आरोपी रेल इंजीनियर को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया और 3 दिन की रिमांड मांगी. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंदेला को तीन दिन की सीबीआई की कस्टडी में देने की मंजूरी प्रदान की. रिमांड की अवधि सोमवार 8 जून को समाप्त हो रही है.

उल्लेखनीय है कि जबलपुर सीबीआई की टीम एक ठेकेदार की शिकायत पर सागर पहुंची थी, जहां 4 जून की रात को उप मुख्य अभियंता (निर्माण) 2, नारायण सिंह बुंदेला, जिनकी पदस्थापना भोपाल में है और उनके कार्य क्षेत्र में कटनी-बीना आदि का इंजीनियरिंग कार्य आता है. वर्तमान में सागर में निर्माण विभाग कई कार्य करा रहा है. उक्त अधिकारी के खिलाफ एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद रेलवे में जमा अपनी सिक्योरिटी मनी वापस मांगी थी। इस प्रक्रिया के लिए सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। 

सीबीआई टीम ने धरदबोचा

होटल के बाहर सादी वर्दी में सीबीआई के अधिकारी खड़े थे। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला को सौंपे, सीबीआई टीम ने तुरंत दबोच लिया। मामले में छानबीन जारी है. वहीं आरोपी को जबलपुर लाया गया था. जहां से कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई को देने का आदेश पारित किया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak