जबलपुर। जबलपुर के रेलवे स्टेशन क्रमांक 6 के बाहर उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जब तेज आंधी-तूफान चलने से आम का एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर रेलवे की महिला कर्मचारी कमलाबाई के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है रेलवे में सहायक कार्य के पद पर पदस्थ महिला कमलाबाई उम्र 58 वर्ष बीती शाम 6 बजे के लगभग आफिस के बाहर काम कर रही थी। इस दौरान तेज-आंधी चली और आम का एक भारी पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कमलाबाई दब गई। महिला को पेड़ के नीचे दबा देख लोगों में चीख पुकार मच गई, इस बीच कई लोग एकत्र हो गए और उन्होने महिला को किसी तरह बाहर निकाला और रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत को देखते देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। । प्रत्यक्षदशियों की माने तो बीती शाम 6 बजे के लगभग तेज आंधी चल रही थी। महिला पेड़ के नीच खड़ी हुई थी, हवा के कारण एक के बाद एक दो पेड़ गिरे, जिसमें महिला दब गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई है, वह रेलवे का एसएसई वर्कस जोन-1 आफिस है, जहां पर वह पदस्थ थी।