पुलिस के अनुसार ग्राम गुलौदा निवासी चंदन सिंह उम्र 60 वर्ष की दमोह के नोहटा स्थित ग्राम इमलिया माला में खेती है। वे बीती शाम खेत की जुताई कराने के बाद मोटर साइकल से घर जाने के लिए निकले। इस दौरान भारी वाहन ने टक्क र मार दी। वाहन की टक्कर लगने से चंदन सिंह बाइक से उछलकर खाई में जा गिरे, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदनसिंह को जिला अस्पताल पहुचंाया। जहां पर इलाज के दौरान चंदनसिंह की मौत हो गई। आज सुबह परिजनों ने अस्पताल पहुंचाकर चंदनसिंह के रुप में शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे रंजीत सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके पिताजी पौड़ी गांव में जमीन की जुताई कराने गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। उन्हें घायल अवस्था में खाई में पाया गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है।
जबलपुर। मझौली के ग्राम गुलौदा में रहने वाले किसान चंदन सिंह की ग्राम इमलिया दमोह रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव एक खाई में मिला है। आज सुबह शिनाख्ती के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Tags
jabalpur