पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर कन्हार गांव जाने के लिए खड़ा था, इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार श्रमिक उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 20 मजदूरों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना इतनी भीषण थी कि पांच मजदूरों की लाश टुकड़ों में बंट गई। मृतकों में तीन महिलाएं व दो पुरुष रहे।
Tags
chhindwada