khabar abhi tak

रेलवे स्टाफ की सतर्कता से स्टेशन पर रो रही 5 साल की बच्ची को सकुशल अपने माता-पिता से मिली

जबलपुर। यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता का एक और प्रेरणादायक उदाहरण पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। ड्यूटी के दौरान उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) अभिषेक दुबे की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से अपने माता-पिता से बिछड़ी लगभग 5 वर्षीय बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया।

स्टेशन निरीक्षण (राउंड) के दौरान श्री दुबे की नजर प्लेटफॉर्म पर रोती हुई एवं असहाय अवस्था में घूम रही बालिका पर पड़ी। उन्होंने बिना विलंब किए बालिका को अपने संरक्षण में लिया, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पहुंचाया तथा उसे पानी एवं बिस्किट उपलब्ध कराकर शांत कराया। इसके बाद बालिका से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कराई गई। कुछ ही समय में बालिका के माता-पिता स्टेशन पहुंचे। आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

बालिका को सुरक्षित पाकर माता-पिता भावुक हो गए और उन्होंने रेलवे प्रशासन एवं स्टेशन स्टाफ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के कारण हमें हमारी बेटी सुरक्षित वापस मिल गई। हम भारतीय रेल के सदैव आभारी रहेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे का जबलपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर तत्पर है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak