पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेवर ब्रिज के पास तीन लड़के संदिग्ध हालत में खड़े है। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर एक नाबालिग सहित तीनों संदिग्धों को पकड़ा, जिनसे वाहनों के संबंध में पूछताछ की, जिसपर तीनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चोरी करना स्वीकार लिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर तेवर के समीप झाडिय़ों से चार मोटर साइकलें बरामद की है।
इन्हे किया है गिरफ्तार-
-गुड्डू उर्फ प्रिंस पिता नीतेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सिम्प्लेक्स कंपनी के सामने थाना गढ़ा,
-साहिल पिता देवीदास उम्र 18 वर्ष निवासी इन्दिरा बस्ती रतन नगर गढ़ा
-17 वर्षिय विधि विवादित बालक को पकड़ा।
इन क्षेत्रों से चोरी की मोटर साइकलें-
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तेवर ब्रिज के पास से जिक्सर मोटर सायकिल, सरस्वती घाट के पास से स्प्लेण्डर मोटर सायकिल, पंचवटी के पास से पल्सर मोटर सायकिल तथा एक अन्य मोटर सायकिल बरेला गौर के अनूप बिहार गेट नंबर 02 के पास से चोरी की है।
अपराधिक प्रवृति के दो आरोपी-
पुलिस का कहना है कि पकडे गये आरोपी गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा एवं साहिल अपराधी प्रवृत्ति के युवक है, दोनो के विरूद्ध पूर्व से 3-3 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों को पकडऩे में प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, हरिओम सिंह बैस, आरक्षक हरिश डेहरिय, अरविंद, संतोष जाट, अंकित की सराहनीय भूमिका रही।