पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खजरी खिरिया की ओर से छोटा हाथी में शराब तोड कर शहर की ओर लाई जा रही थी। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और जागृति नगर अमखेरा रोड पर छोटा हाथी को हाथ देकर रोका, जिसपर वाहन में सवार एक युवक अनिल कूदकर खेतों की ओर भाग निकला, वहीं वाहन चालक जसबीर सिंह संधु निवासी लेमा गार्डन राजीव गांधी आवास गोहलपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने छोटा हाथी को चेक किया तो उसमें 90 कार्टून में 45 सौ पॉव देशी शराब भरी मिली। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन सहित शराब जब्त कर जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी अनिल को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को पूछताछ में वाहन चालक जसबीर सिंह ने बताया कि खजरी खिरिया के पास अनिल उक्त लोडिंग वाहन के साथ खड़ा मिला था। जिसने वाहन को छोटा फुहारा लेकर चलने के लिए कहा। जिसपर जसबीर सिंह वाहन लेकर छोटा फुहारा के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी अनिल के पकड़े जाने पर और खुलासा होगा कि शराब कहां पर जाना था।