khabar abhi tak

ट्रक में घुसी कार, कटनी का परिवार वाराणसी से लौटते वक्त हादसे का शिकार, दंपति की मौत, 4 घायल

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर जनपद में एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है वहीं चार लोग घायल हुए हैं. इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी कार सवार मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी कार सवार काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे. इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रहने वाला परिवार वाराणसी से दर्शन-पूजन कर वापस घर लौट रहा था. देर रात लहुरियादह के पास पहुंचने पर हाईवे पर खड़े ट्रक को कार चालक देख नहीं सका और कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पति विकास और पत्नी सोनम की मौके पर मौत हो गई. वहीं, बच्चों समेत अन्य चार लोग घायल हो गए. कार चालक हीरालाल, बच्चे हिमांशु, सक्षम और राधा गंभीर रूप से घायल हैं. इसमें राधा की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतक के दो मासूम बेटे शिवांश और रुद्र बाल-बाल बच गए है.

सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. लालगंज सीओ अमर बहादुर ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से कार के घुस जाने के कारण हादसा हुआ है. हादसे में पति और पत्नी की मौत हुई है. अन्य घायल हैं. ट्रक चालक फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak