khabar abhi tak

एमपी में दो दिन में आगे बढ़ेगा मानसून, जबलपुर भोपाल समेत आसपास जल्द देगा दस्तक, 45 जिलों में आंधी का अलर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश में शीघ्र ही जबलपुर, भोपाल समेत आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक हो सकती है। धार, पचमढ़ी, खंडवा और इंदौर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि नौगांव, खजुराहो और ग्वालियर में अब भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। अगले दो दिन में मनसून और आगे बढऩे के आसार है। बहुत जल्द भोपाल समेत आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों से मानसून में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इंदौर, छिंदवाड़ा और बालाघाट क्षेत्र में मानसून ठहरा है। जिसका असर आसपास के क्षेत्रों में भी देखने मिल रहा है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, धार, पचमढ़ी, खंडवा और इंदौर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि नौगांव, खजुराहो और ग्वालियर में अब भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

जानें एमपी में अगले चार दिन का मौसम

26 जून 2026 की सुबह 8:30 से की 27 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

- सिहोर, आगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

- भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

27 जून 2026 की सुबह 8:30 से की 28 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

28 जून 2026 की सुबह 8:30 से की 29 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

29 जून 2026 की सुबह 8:30 से की 30 जून 2026 की सुबह 8:30 तक।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak