भोपाल, मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए 34 जिलों के लिए एलर्ट जारी किया है, जिसमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर आदि में कहीं आंधी, तो कहीं-कहीं बौछारों के साथ लू की चलने की संभावना है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 1 जून से 21 जून तक प्रदेश में औसत से 48 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें पूर्वी प्रदेश में औसत से 69 प्रतिशत तो पश्चिमी प्रदेश में औसत से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के लिए भोपाल-इंदौर-नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में बौछारें गिरेंगी।
21 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बौछारें गिरेंगी।
22 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, विदिशा, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मउगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
23 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, जबलपुर, सिवनी, मंउला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
24 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 25 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
25 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 26 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
