khabar abhi tak

जबलपुर के बरगी नगर क्षेत्र में दो गुटों में खूनी टकराव, पांच घायल, सरेराह झगड़ा होते देख लगी लोगों की भीड़, जाम हुआ रास्ता

जबलपुर। जबलपुर के बरगी नगर बायपास ब्रिज के उस वक्त राह चलते लोग रुक गए, जब दो गुटों के बीच टकराव हो गया, जिसमें दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, हमलें में दोनों पक्षों के पांच युवकों के शरीर पर चोटें आई है। इस टकराव के बाद रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                                 बताया गया है कि सुदामा नगर मदनमहल निवासी अभिषेक झारिया अपने परिचित क्रिस गुप्ता, अभिषेक प्रजापति के साथ बरगी नगर मोटर साइकल से क्लाइंट से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान फोरव्हीलर गाड़ी ने उसके ओवर टेक करते हुये कट मारते हुए मोटर साइकल के सामने कार अड़ा दी। इसके बाद कार से उतरे सुशील साहू, सावन दुबे, राजा खान, आयुष परिहार ने अभिषेक झारिया पर हमला कर दिया, हमला होते देख अभिषक प्रजापति व क्रिस गुप्ता बीच बचाव करने के लिए आए तो उनपर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों के हाथ, पैर व सिर में चोटें आई। वहीं सुशील साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बसंत नगर बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल दुकान चलाता है, वह अपनी फोर व्हीलर में अपने साथी दुर्गेश बर्मन के साथ अपने गांव से बरगी आ रहा था रास्ते में मोटर सायकल में तीन व्यक्ति बैठे थे उसकी गाड़ी के बाजू से अचानक कट मार दिया तो उसने उन लोगों को चिल्लाकर बोला कि अच्छे से गाड़ी चलाओ। इसके बाद तीनों ने बाइक को कार के सामने अड़ाकर हमला कर दिया। हमला होते देख दुर्गेश बर्मन ने बीच बचाव किया तो उसपर भी हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच टकराव होते देख राह चलते लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच हमले में घायल दोनों पक्षों के लोगों ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak