पुलिस के अनुसार कोसमघाट बरेला स्थित बंगाली डेयरी के एक कमरे को अवैध कारोबारियों ने शराब का स्टॉक करने का ठिकाना बना रखा था। जहां पर अवैध कारोबारी उक्त शराब रखकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते रहे। बीती रात पुलिस को खबर मिली कि डेयरी के कमरे में शराब स्टॉक की गई है, जिसकी सप्लाई करने के लिए दो तस्कर प्रकाश चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी सालीबाड़ा व सौरभ पाल उम्र 26 वर्ष शराब की पेटियों की गिनती कर रहे है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उक्त मकान पर दबिश दी, पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर भाग निकले, जिन्हे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त कमरे में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसमें 34 कार्टूनों में 20 कार्टून में बैगपाईपर व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 750 एमएल वाली कुल 240 बाटल एवं 14 कार्टून में 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 750 एमएल वाली कुल 168 बाटल रही। आरोपी प्रकाश चक्रवर्ती एवं सौरभ पाल के कब्जे से कुल 408 बाटल (लगभग 306 लीटर ) अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 3 लाख 6 हजार रूपये की जप्त कर दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की है। वहीं फरार आरोपी आकाश चक्रवर्ती को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडऩे में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सोनी, ओम नारायण सिंह, राकेश सिंह, आरक्षक शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur