khabar abhi tak

नागपुर से इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत



सिहोरा थाना क्षेत्र के गौरहा रोड पर सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

जबलपुर।  सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांदघाट के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नागपुर से अपनी बीमारी का इलाज कराकर बस से सिहोरा बस स्टैंड पर उतरे 24 वर्षीय युवक साजन कुशवाहा पिता गुड्डू कुशवाहा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौरहा रोड पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक संख्या MP20Z C7596 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजन कुशवाहा बाइक सहित सड़क से कई फीट दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस और परिजनों में पसरा मातम

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन साजन के पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak