नई दिल्ली. देश की राजधानी के दक्षिण दिल्ली से बुधवार 3 जून को एक दिल दहला देने वाली बड़ी घटा सामने आ गई। हौज रानी इलाके में स्थित मिकासा इन होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें से अधिकांश चिकित्सा उपचार के लिए भारत आए विदेशी नागरिक थे। आग की लपटों और घने धुएं के बीच जान बचाने की जद्दोजहद के जो दृश्य सामने आए हैं, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया बुधवार सुबह का है, जब होटल मिकासा इन की पांच-मंजिला इमारत पूरी तरह धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिर गई।
रेस्टोरेंट के ऊपर होटल था, आग 6 मंजिल तक पहुंची
आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फेल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और एम्स भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे।
