khabar abhi tak

मुंबई से आने वाली मेल, महानगरी सहित कई गाडिय़ां घंटों लेट, स्पेशल ट्रेन 17 घंटे देरी से चल रही

जबलपुर. ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। अभी तक तो स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को रुला रही हैं, किंतु आज रविवार 7 जून को तो मुंबई से चलकर जबलपुर होकर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनें, जिनमें महानगरी, मुंबई मेल, पाटलीपुत्र सुपरफास्ट सहित कई गाडिय़ां 4 से 6 घंटा विलंब से चल रही थीं, जबकि स्पेशल ट्रेनें तो विलंब का रिकार्ड बनाये हुए हैं. ये गाडिय़ां 17 घंटे से ज्यादा लेट हैं.

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी परेशान नजर आये, खासकर मुंबई से चलकर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें काफी देरी से चल रही थीं. यात्री लगातार अपनी ट्रेनों की जानकारी लेते रहे, लेकिन उनकी देरी लगातार बढ़ती जा रही थी.

मुंबई से आने वाली ये ट्रेनें लेट

- गाड़ी संख्या 12141 एलटीटी-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट 5.15 घंटा

- 22177 सीएसएमटी- वाराणसी महानगरी 5 घंटा

- 12322 सीएसएमटी-हावड़ा 6.20 घंटा

-  12167 एलटीटी- बनारस 4 घंटा.

ये स्पेशल ट्रेनें भी लेट

- 04151 एलटीटी-सीएनबी 17.05 घंटा

- 03252 बेंगलुरु- दानापुर 9.20 घंटा

- 01144 दानापुर-एलटीटी स्पेशल 4 घंटा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak