बताया गया है कि विजयराघवगढ़ से यात्रियों को लेकर बस कटनी शहर के लिए रवाना हुई। बस जब औद्योगिक क्षेत्र के ब्रिज के पास से गुजर रही थी, इस दौरान सामने से भारी वाहन आ गया, जिसे साइड देने के लिए जैसे ही चालक ने बस को किनारे किया, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। के पलटने से दो यात्री गिरकर बस के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 12 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई। दुर्घटना के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई थी। वहीं राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। खबर है कि अस्पताल में भरती कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे जबलपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।
कटनी। विजयराघवगढ़ से यात्रियों को लेकर कटनी आ रही बस आज औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार दो सवारियों की दबने के कारण मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा यात्रियों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा भारी वाहनों को साइड देने के चक्कर में हुआ है।
Tags
katni