khabar abhi tak

डॉक्टर को लगा ' धोखाधड़ी का कैंसर '! गवाएं 123462 रूपए


जबलपुर।
ऑनलाइन बैठे-बैठे पैसे कमाने की लालच में एक डॉक्टर जालसाजों के कैंसर में ऐसा फंसा कि उसने 123462 रूपए गवां दिए। धोखाधड़ी का आभास होते ही इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से इस मामले में छानबीन कर रही है।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात जसूजा सिटी निवासी संदीप कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कॉलेज जबलपुर में केंसर विभाग में डॉक्टर है। उसका टेलीग्राम एप में अकाउण्ट है। एप परं एक यूजर तनवी जोशी नाम से मैसेज आया कि आपको जो टास्क दिया जायेगा। टास्क के बदले में आपको पैसा मिलेगा। उसके टेलीग्राम अकाउण्ट को एक टेलीग्राम ग्रुप में एड कर लिया। उसे टास्क दिये गय। उसके द्वारा टास्क पूर्ण करने पर कमीशन के तौर पर 100 रूपये दिये। फिर उसे और टास्क करने एवं कुछ पैसे डालने के लिये कहा गया। उसने अपने फोन-पे 29 मई को 1027 रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन किये। उसके बाद उससे लगातार ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर धोखाधड़ी कर उसे 29 मई एवं 30 मई को उसके मोबाइल पर लिंक अकाउण्ट नम्बरोें कोटक बैंक एवं एसबीआई नम्बर से उसने उनके अलग अलग यूपीआई के माध्यम से कुल 8 ट्रांजेक्शन करते हुये 1 लाख 23 हजार 462 रूपये डाले। जब उनके द्वारा उससे 55 हजार रूपये की और मांग की गई तो उसे शंका हुयी कि उसके साथ टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak