बताया गया है कि ग्राम सेमरा अटा निवासी 13 लोग सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन से वापस अपने गांव के रवाना हुए। पिकअप वाहन जब गौरझामर के केसली तिराहा से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। वाहन पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर देते हुए घायलों को वाहन से निकालना शुरु कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हल्लू उर्फ कीरत उम्र 55 वर्ष व उनकी पत्नी कल्लो बाई 50 वर्ष निवासी सेमरा अटा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक मोनू पिता जीवन सिंह लोधी 33 वर्ष, पप्पू सौर 40 वर्ष, अंगूरी बाई 42 वर्ष, रामा बाई 60 वर्ष, सुशीला बाई 60 वर्ष, राघवेंद्र 27 वर्ष, सखी लोधी 50 वर्ष, वैशाली 17 वर्ष व मुस्कान 14 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे भरती कर इलाज शुरु कर दिया गया।
8 वर्षीय बच्ची को नहीं आई खरोंच-
हादसे में पिकअप में सवार 8 वर्षीय शिवानी पूरी तरह सुरक्षित बच गई। उसे मामूली खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी शिवानी ने बताया कि वाहन चालक को नींद आने लगी थी, जिसके कारण पिकअप पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।