khabar abhi tak

कुख्यात आरोपियों पर पुलिस ने किया ईनाम का ऐलान



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगद इनाम की घोषणा की है। थाना गोसलपुर के अपराध क्रमांक 98/2026 में दर्ज मामलों के तहत फरार आरोपी मुकेश कुमार वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 72 कोदवारी अमखेरा और संतोष कुमार यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बड़खेरा कटनी पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है। इसी क्रम में थाना गोसलपुर के ही अपराध क्रमांक 41/26 में फरार आरोपी बिहारी लाल रैकवार उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम पौडीकला गोसलपुर पर भी तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस प्रकरण में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(4) भारतीय न्याय संहिता लागू है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak