जबलपुर में चली तेज आंधी की चपेट में आकर पलटा टैक्टर,सड़क किनारे खड़े चार लोग दबे, वृद्धा की मौत, तीन गंभीर
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर। जबलपुर के बरेला रोड पर आज शाम 5 बजे के चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब चली तेज आंधी व तूफान की चपेट में आकर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो सड़क किनारे चार लोगों पर पलट गया। हादसे में एक वृद्धा सत्तोबाई की मौत हो गई। वहीं अन्य दो महिला व एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तीनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। बताया गया है कि आज शाम 5 बजे के लगभग ग्राम बिलहरी निवासी सत्तोबाई, राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव घर से खेत जाने निकले। वे कुछ दूर पहुंचे ही थे कि उसी समय आंधी तूफान आ गया, जिसके चलते चारों सड़क के किनारे खड़े आंधी तूफान थमने का इंतजार करने लगे। तभी बिलहरी का नीलेश श्रीपाल टैक्टर लेकर वहीं से तेजी से निकला, इस दौरान चली तेज आंधी व तूफान के कारण तेजी से ब्रेक लगाया जिससे अनियंत्रित होकर टैक्टर रोड किनारे खडे उसकी वृद्धा सत्तोबाई उम्र 75 वर्ष व अन्य के उपर पलट गया, जिससे चारों नीचे दब गए। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास खड़े लोगों में चीखपुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, सभी ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहॉ डाक्टरों ने वृद्धा सत्तोबाई को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही घायलों व मृतका सत्तोबाई के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे, घटना के बाद बरेला रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने के्रन की मदद से टैक्टर को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।