khabar abhi tak

ब्रेकिंग न्यूज : इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, मचा हड़कम्प, जांच जारी

जबलपुर. इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर से हड़कम्प मचा हुआ है। घटनाक्रम करेली स्टेशन के पहले का बताया जा रहा है. 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 22192 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के करेली स्टेशन पहुंचने पर एस-7 पर उस समय हड़कम्प मच गया. जब एक युवती ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म का आरोप लगाया. इस घटना से हड़कम्प मच गया और डिब्बे से कुछ युवकों को उतारने की भी खबर है. बताया जाता है कि ट्रेन के सुबह जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के अधिकारी भी बताये कोच पर पहुंचे और जांच करते रहे. उसके पश्चात जब ट्रेन का रैक कोचिंग यार्ड में मेंटेनेेंस के लिए पहुंचा तब एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाती रही।

युवती को सड़क मार्ग से जीआरपी जबलपुर लाया गया

वहीं घटना को रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और युवती को सड़क मार्ग से करेली से जबलपुर लाया गया है. जीआरपी के अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी युवती से लेंगे और उसके बयान दर्ज करेंगे। बताया जाता है कि घटनाक्रम पिपरिया-करेली के बीच घटित हुई है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak