khabar abhi tak

कथा से लौट रहे परिवार के साथ मारपीट, आरोपियों पर एफआईआर



जबलपुर। देवरी खुर्द राम वार्ड पनागर निवासी 47 वर्षीय सोनूलाल बर्मन पेशे से ड्राइवर हैं। सोनू लाल अपनी बेटी नंदनी और भतीजे कबीर के साथ जिलहरी घाट पर आयोजित कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4 बजे वे लौट रहे थे। रास्ते में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और शराब के लिए पैसे मांगे। सोनू लाल ने जब पैसे देने से इनकार किया और उनका नाम पूछा तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने सोनू लाल के चेहरे पर लोहे का कड़ा मार दिया जिससे उनके मुंह से खून बहने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी तनिष्क ने कबीर की दाहिनी जांघ में चाकू मार दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

​आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पीड़ितों द्वारा मदद के लिए अपने साथियों को आवाज लगाने पर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हर्षू सिंह, तनिष्क, सुमित और सोनू के रूप में की है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 119(1), 118(1), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak