जबलपुर। मुख्यमंत्री भोपाल से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। डुमना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सबसे पहले साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसीडेंसी जाएंगे और मृतक सैयद हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात उनका काफिला कोतवाली दरहाई रोड पहुंचेगा, जहां वे मृतक श्रीमती नीतू सोनी के निवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इस पूरी शोक यात्रा के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना होंगे। इस संवेदनशील दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
