जबलपुर। बरगी बांध हादसे को लेकर एक बड़ी और राहत देने वाली जानकारी सामने आई है। सरकारी लिस्ट में लापता बताई जा रही वंदना थापा सुरक्षित हैं और उन्हें लापता मानने की बजाय जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनका बच्चा भी पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटनाक्रम के बाद थापा परिवार और उनके परिचितों में खुशी का माहौल है। वंदना के पति का नाम रौशन आनंद कोरी है, लेकिन राहत सूची में उनके पति का नाम त्रुटिवश रौशन आनंद वर्मा दर्ज कर लिया गया था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी थी। इस सुधार के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। वंदना और उनके बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस खबर ने हादसे के बाद फैली चिंता को दूर कर दिया है और लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
