khabar abhi tak

जबलपुर फ्लाईओवर से गिरे कंक्रीट के टुकड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल,हाई लेवल जांच की मांग,देखें वीडियो




राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ ने प्रशासन से की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जबलपुर। जबलपुर में नवनिर्मित फ्लाईओवर से अचानक बोल्डर और कंक्रीट के हिस्से नीचे गिरने से हड़कंप मच गया है। विकास के दावों के बीच हुई इस घटना ने पुल के निर्माण में बरती गई सावधानी और सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। गनीमत रही कि जिस वक्त यह सामग्री ऊपर से नीचे गिरी, वहां कोई वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि जिस प्रोजेक्ट को शहर की प्रगति का आधार बताया गया, वहां से निर्माण सामग्री का गिरना विभागीय लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। संगठन ने मांग की है कि पूरे फ्लाईओवर का तकनीकी ऑडिट कराया जाए और निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता रिपोर्ट को आम जनता के लिए सार्वजनिक किया जाए।

जनता की सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं

​युवा संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए गए कार्यों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और ठेका लेने वाली एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी असुरक्षित स्थिति दोबारा निर्मित न हो। वर्तमान में नागरिकों के बीच पुल की मजबूती को लेकर डर का माहौल है, जिसे दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak