khabar abhi tak

बेटे-पत्नी के सामने बदमाशों ने की पति की हत्या, भागते वक्त रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों से छीना मोबाइल फोन, एक नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

 

जबलपुर। जबलपुर के जोधपुर पड़ाव तिलवारा में पुरानी रंजिश पर दस्सीलाल नामक व्यक्ति की हत्या के बाद भागे बदमाशों ने रेलवे स्टेशन गढ़ा के पास दो युवकों को चाकू अड़ाकर मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने इस मामले मेंएक नाबालिग सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो चाकू व मोटर साइकल बरामद कर ली है। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-शुभम पाण्डेय पिता श्याम सुंदर पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी बृद्धाश्रम के पीछे शास्त्रीनगर थाना तिलवारा 

-शरद बर्मन पिता मुकेश बर्मन उम्र 21 साल निवासी दुर्गा नगर विसर्जन कुण्ड के पास भटौली थाना ग्वारीघाट 

-विधि विवादित 17 बर्षिय बालक   

                                       इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर पड़ाव तिलवारा धन महल के समीप रहने वाले दस्सीलाल का क्षेत्र के बदमाशों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। विवाद के चलते बदमाश हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहते थे। 5 मई की रात 11 बजे के लगभग दस्सीलाल उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई व बेटा मोनू रात को खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। रात करीब 2.30 बजे के लगभग लक्ष्मीबाई निस्तार के बाद वापस आ रही थी, तभी तीन बदमाश मोटर साइकल से आए और हाथापाई करने लगे। लक्ष्मी के चिल्लाने पर बेटा मोनू व पति दस्सीलाल बाहर आ गए। इस बीच बदमाशों ने चाकू निकालकर दस्सीलाल पर हमला कर दिया। पेट में चोट आने से दस्सीलाल गिर गया, पत्नी व बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, इस बीच तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। घायल दस्सीलाल को पत्नी लक्ष्मीबाई व मोनू मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर सुबह 9 बजे दस्सीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। हत्या करने के बाद तीनों बदमाश अपने तीन नाबालिगा साथियों के साथ भागकर रेलवे स्टेशन गढ़ा के समीप जंक्शन ढाबा पहुंचे, जहां पर खड़े दो युवकों से रुपयों की मांग की। रुपए न देने पर मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में सरगर्मी से तलाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन, बिना नम्बर की मोटर साइकल, दो चाकू बरामद कर लिए है। अंधी हत्या  एवं लूट की घटना का ख्ुालासा कर एक अपचारी बालक सहित 3 को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, पीएल बंसल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल,   जयशंकर,  सतीश शुक्ला, आरक्षक राहुल सनोडिया,  राजेश गुप्ता,  अभय बघेल की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak