khabar abhi tak

नदी में नहा रहे युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, पैर पकड़कर खींचते हुए ले गया, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान

 

जबलपुर/दमोह। जबलपुर के पाटन से लगे ग्राम दिनारी तेजगढ़ जिला दमोह में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब व्यामरा नदी में नहा रहे युवक अभिषेक सिंह राजपूत पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमला होते ही अभिषेक ने शोर मचाया, जिसपर गांव के लोगों ने मगरमच्छ के चंगुल से युवक को बचा लिया। हमले में युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए शहर के अस्पताल पहुंचाया गया। 

                                    बताया गया है कि ग्राम दिनारी में अभिषेक सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष रोज की तरह व्यामरा नदी में नहा रहा था। तभी मगरमच्छ ने पीछे से हमला कर उसका पैर दबोच लिया। मगरमच्छ ने दो-तीन बार जोर से झटके दिए और उसे गहरे पानी में खींचने की कोशिश की। अभिषेक के चिल्लाने पर वहां मौजूद अन्य लोग मदद के लिए दौड़े और मगरमच्छ पर पथराव कर उसे भगा दिया। इसके बाद अभिषेक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भरती कर इलाज शुरु कर दिया। डाक्टरों के अनुसार  मगरमच्छ के दांतों से युवक के दाहिने पैर में काफी गहरे और गंभीर घाव हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से पीडि़त परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। नदी किनारे इस तरह के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak