khabar abhi tak

पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े, देखें कितना महंगा हुआ तेल


जबलपुर।
पेट्रोल-डीजल के शुक्रवार को रेट बढ़ गए हैं। शुक्रवार की सुबह रेट बढ़ जाने से सुबह से ही पेट्रोल पम्पों में लोगों के बीच खासी चर्चा देखी गई। लोगों का कहना था कि शुक्रवार की सुबह से ही तेल के रेट बढ़ा दिए गए हैं। कल रात तक ऐसा कुछ भी नहीं थां।

पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारी अली असगर का कहना है कि शुक्रवार की सुबह से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं। अधिकृत रूप से पेट्रोल का नया रेट 109.79 और डीजल का नया रेट 95.00 आया है। तेल के पुराने भाव पर नजर डाले तो यही पेट्रोल 106.51 और डीजल 91.91 रूपए प्रति लीटर रहा। इनका कहना है कि तेल के ये रेट शुक्रवार की सुबह से लागू कर दिए गए हैं। बढ़े रेट को देखें तो तीन रूपए पेट्रोल और डीजल में 4 रूपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak