khabar abhi tak

वनकर्मियों पर हमले और आरोपियों को भगाने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार

जबलपुर/पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में वन विभाग की टीम पर हमले और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वनकर्मियों से हाथापाई करने और ट्रैक्टर लूटने का आरोप है।

यह घटना हाल ही में 23 अप्रैल को धरमपुर रेंज की पिस्टा बीट में हुई थी। अवैध पत्थर उत्खनन की सूचना पर वनपाल महीप कुमार रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान पत्थर माफिया लखन लाल पाण्डेय और उसके साथियों ने टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय ने वनकर्मियों को धमकाया और आरोपियों को भगा दिया। इस दौरान वनकर्मियों से मोबाइल और ट्रैक्टर की चाबी भी छीन ली गई थी।

राजनीतिक द्वेष के चलते फंसा रहे

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय का कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है वह जबलपुर में अपना उपचार करने के लिए गए हुए थे। जहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

जबलपुर से किया आरोपी को गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान का कहना है कि वनकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। भारत मिलन पांडे को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak