khabar abhi tak

क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी दिलासा, देखें वीडियो



जबलपुर
। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसीडेंसी पहुंचकर सैयद रियाज हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने सैयद रियाज हुसैन की धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्रीमती रेशमा सैयद का गुरुवार शाम बरगी में हुए क्रूज हादसे में दुखद निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की। ​घटना गुरुवार शाम की है जब बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे में श्रीमती रेशमा सैयद की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। श्रीमती रेशमा सैयद का गुरुवार शाम बरगी में हुए क्रूज हादसे में दुखद निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की। इसी क्रम में,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्रीमती सोनी की बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ इस शोक यात्रा में उप मुख्यमंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी भी मौजूद रहे। इसके अलावा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भी शोकाकुल परिवार से भेंट की। सभी नेताओं ने इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak