जबलपुर। सर्किट हाउस क्रमांक-2 के पास सड़क किनारे ढाबा चलाने वाली एक महिला के पति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। महिला के पति का शव बर्न कंपनी के पावर हाउस के पास मिला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया शव की दशा को देखकर गला दबाने से मौत होने की पुष्टि की है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कंचनपुर निवासी आरती कोरी ने सूचना दी कि वह सर्किट हाउस 02 नंबर के पास खाना की दुकान चलाती है। 22 मई को उसके पति रज्जू कोरी रात 8 बजे दुकान बंद करके दुकान में ही रुके थे। वह अपने घर कंचनपुर आ गयी थी। उसने 23 मई को दुकान पहुंचकर देखा तो उसके पति दुकान में नहीं थे। उसने पति का दिन भर पता किया लेकिन कोई पता नही चला था। 25 मई की सुबह अपने बेटे हेमंत के साथ पति रज्जू कोल को ढूढने के लिए आ रही थी। तभी बर्न कंपनी पावर हाउस के पास रोड के किनारे पति रज्जू कोरी मृत अवस्था में पडे हुए मिले। सूचना पर
पंचनामा कार्यवाही के दौरान पाया गया कि मृतक का शरीर अकड़ गया है। गले में लिगेचर मार्क जैसा प्रतीत हो रहा है। ऐसा प्रतीत हुआ कि रज्जू कोरी की मृत्यू गला घोटने के कारण हुई है। दौरान जाच के प्राप्त पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला घोंटने से श्वांस अवरोध होने से लेख किया गया है।
