khabar abhi tak

जबलपुर : सिहोरा में बेटा ने मां के सिर पर टेबल फेन मारकर की हत्या, पत्नी से विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची थी

जबलपुर. शराब के नशे में धुत एक युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट को रोकना मा को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. बहु-बेटे के बीच विवाद का शोर सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंची और बेटे को डांटते हुए शांत रहने को कहा, जिस पर गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित गढिय़ा मोहल्ले की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 3 बजे की है।

सिहोरा निवासी आरोपी करण कोल प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार रात करीब 2 बजे वह घर पहुंचा और पत्नी कांति बाई कोल से खाना बनाने को कहा। पत्नी ने देर रात होने की बात कहकर खाना बनाने से मना कर दिया। इस बात पर करण गुस्से में आ गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पास के कमरे में उसकी मां गिरानी बाई कोल (65) सो रही थीं। आवाज सुनकर वह बाहर आईं और बेटे को डांटते हुए शांत रहने और सोने को कहा।

टेबल फैन से मां के सिर पर किया हमला

गिरानी बाई काफी देर तक करण को समझाती रहीं, लेकिन वह लगातार गाली-गलौज करता रहा। परेशान होकर मां ने उसे घर से बाहर जाने को कहा। इससे नाराज होकर करण मां से भी अभद्रता करने लगा। जैसे ही गिरानी बाई उसके पास पहुंचीं, आरोपी ने पास में रखा टेबल फैन उठाकर उनके सिर पर दे मारा। इसके बाद भी वह लगातार हमला करता रहा। पत्नी ने बीच-बचाव कर सास को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में गिरानी बाई के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बड़े बेटे ने पुलिस को दी सूचना

मृतका गिरानी बाई का बड़ा बेटा दशरथ पास ही रहता है। कांति कोल ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। दशरथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि मां खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। मां बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी बेटे ने टेबल फैन से हमला कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak