khabar abhi tak

जबलपुर के गंगा नगर में दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे पर किया पथराव, गाड़ी पार्किंग को लेकर उपजा विवाद

जबलपुर। संजीवनी नगर थानान्तर्गत सदानंद सोसायटी गंगा नगर में देर रात एक बजे के लगभग दो पक्षों के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर मारपीट की। पथराव होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                            पुलिस के अनुसार सुमित दुबे उम्र 38 वर्ष निवासी सदानंद सोसायटी गंगानगर ट्रेवल्स का काम करता है। रात एक बजे के लगभग गाड़ी रोड पर खड़ी करके चला गया, इस दौरान पड़ोसी नंदू तेज आवाज में अपनी गाड़ी का हार्न बजाने लगा। बाहर आकर मना किया तो नंदू व उसकी मां ने हमला कर दिया। हमला होते देख सुमित की मां, पत्नी, भाभी व भाई अमित बीच बचाव करने आए तो उनपर पथराव कर दिया। वहीं आकाश गिरी उम्र 23 वर्ष ने बताया कि अपनी गाड़ी बाहर पार्किंग की थी जिसे अंदर रखने के लिये गया तो घर के बाहर रोड पर पहले से उसके बाजू वाले सुमित दुबे, अमित दुबे की फोर व्हीलर गाडिय़ां खड़ीं थी। उसने गाड़ी का हार्न बजाया तो सुमित दुबे एवं अमित दोनों भाई घर के बाहर आए और गाली गलौज करने लगे। जिन्हे गाली बकने से मना किया तो उनकी मां व बहन आ गई, जिन्होने पथराव कर दिया, शोर सुनकर आकाश की दीदी अराधना, मां ममता पर भी पथराव कर दिया। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर जमकर पथराव किया, यहां तक गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ भी कर दी। दोनों पक्षों के बीच पथराव व मारपीट होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर आगए, जिन्होने समझाने की कोशिश की लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आई है,जिनका शासकीय अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak