khabar abhi tak

जबलपुर : कलेक्टर ने चार तहसीलदारों की पद स्थापना में किया बदलाव, इन्हें मिला यहां का प्रभार

जबलपुर। जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक कार्य की सुविधा को देखते हुए जिले में पदस्थ चार तहसीलदारों की पद स्थापना में परिवर्तन के आदेश जारी किये है। आदेश के अनुसार प्रभारी तहसीलदार सुमित गुप्ता को तहसीलदार शहपुरा से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील शहपुरा नियुक्त किया गया है।

कलेक्ट्रेट में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी को अतिरिक्त तहसीलदार, तहसील शहपुरा (वृत्त चरगवां) बनाया गया है। प्रभारी तहसीलदार राजीव मिश्रा को सहायक सत्कार अधिकारी, सहायक नोडल ब्रिस्क तथा संस्थागत वित्त एवं जेएटीसीसी से तहसीलदार शहपुरा के पद पर तथा नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पटेल को तहसील शहपुरा (वृत्त चरगवां) से कलेक्टर कार्यालय की सत्कार शाखा में पदस्थ किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak