जबलपुर. एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस से साली को जीजा ने जबलपुर स्टेशन पर उतारने के बाद बिहार ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिग के परिजन ट्रेन में बाथरूम गये हुए थे। जीआरपी ने आरोपी जीजा को बिहार से जबलपुर ले कर आयी और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न मामलों में जेल भेज दिया है.
इस घटना के बाद परिजनों द्वारा मामले की रिपोर्ट जीआरपी थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद जीआरपी को मिले सबूतों के आधार पर उसे बिहार के पास एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस मामले में आरोपी जीजा को पकडऩे के लिए जबलपुर जीआरपी को काफी पसीना बहाना पड़ा, तब कहीं जाकर आरोपी को दबोचने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
इस घटना के संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रेल को मैसोढा सिकरहना थाना कुंण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चंपारन (बिहार) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेन 22554 लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस के जनरल कोच मे लोकमान्य तिलक से बरगिनिया की यात्रा की यात्रा कर रहा था यात्रा के दौरान फरियादी की नाबालिग को उसके रिश्ते का जीजा रेलवे स्टेशन जबलपुर से उतारकर बहला फुसलाकर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर जीआरपी थाना जबलपुर में अपराध क्र. 225/26 धारा 137(2) का पंजीबद्ध किया गया।
मामले में पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे स्पेशल टीम गठित की गई। टीम जीआरपी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर के सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुये खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार से दस्तयाब कर नाबालिग को थाना लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में प्रार्थिया ने बताया कि रिश्ते के जीजा मेरे को व्दारा बहलफुसलाकर भगाकर ले गया एवं दुष्कर्म किया। उक्त मामले में आरोपी जीजा को विभिन्न धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त कार्यवाही में जीआरपी थाना जबलपुर से थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, सउनि बीसी उद्दे, प्र.आर. नंदकिशोर, आरक्षक रहीश मंसूरी महिला आरक्षक गुरजीत कौर मनिषा आस्था का उल्लेखनीय रही। दुष्कर्म के आरोपी को पकडऩे वाली टीम को पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है।
