दमोह। दमोह के हटा क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में खाना बनाने आई महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज दोपहर आरोपी किस्सू उर्फ किशोरी पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मडियादो थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता पेशे से रसोइया है और ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करती है। 5 मई को वह अपने पति के साथ हटा के एक मैरिज गार्डन में काम के लिए आई थी। सुबह करीब 6 बजे उसके साथ काम करने वाले किशोरी पटेल ने कमरे में घुसकर रेप किया। इस दौरान पति आ गया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद पीडि़ता ने पति के साथ दमोह पहुंचकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में हटा थाने स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बनाकर आज न्यायालय में पेश किया।
