सागर। सागर के देवरी में 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर पदस्थ युवक ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। परिजन ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।
पुलिस के अनुसार के अनुसार, 108 एंबुलेंस में ईएमटी के रूप में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ सावन 40 निवासी लक्ष्मी वार्ड ने अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिचितों ने बताया कि मृतक का बेटा बिट्टू सामने वाली छत पर बैठकर खीर खा रहा था। तभी उसकी नजर अपने घर की छत पर पड़ी। जहां पिता फंदे पर लटके थे। उसने अपने घर पहुंचकर घर वालों को जानकारी दी। जब घर वालों ने छत पर जाकर देखा तो पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र घर आया और खाना खाने के बाद कब छत पर चला गया, किसी को पता नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।