कटनी। कटनी के रीठी स्थित सांदिपनि विद्यालय में एक महिला ने प्राचार्य पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। जिला शिक्षा विभाग की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पीडि़ता आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। पीडि़ता ने आरोपी प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
पीडि़ता ने रीठी के सांदिपनि विद्यालय के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की विभागीय जांच कराई। जांच पूरी होने पर विभाग ने प्राचार्य के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें सांदिपनि विद्यालय से हटाकर बहोरीबंद के एक अन्य विद्यालय में संबद्ध कर दिया। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची पीडि़ता ने विभाग की इस कार्रवाई पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। पीडि़ता का आरोप है कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले को दबाने और आरोपी प्राचार्य को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
दोबारा जांच करा लेगें-
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने विभाग का कहना है कि ?विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार है। शिकायत प्राप्त होने के बाद हमने तत्काल एक जांच दल गठित कर मामले की विधिवत जांच कराई थी, जिसके आधार पर प्राचार्य को वहां से हटाया गया है। यदि शिकायतकर्ता इस जांच और कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, तो हम पुन: एक बार और दूसरी टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच करवा लेंगे।