जबलपुर। टेलीविजन की दुनिया के मशहूर शो इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायकी का लोहा मनवाने वाले जबलपुर के बेहतरीन गायक तनिष्क शुक्ला अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। इस सफर में उन्हें अपने शहर और प्रशंसकों के सहयोग की आवश्यकता है। शो के आगामी एपिसोड में तनिष्क तीन बेहतरीन गीत प्रस्तुत करेंगे, जिनमें, अभी ना जाओ छोड़ के दिल अभी भरा नहीं...आगे भी जाने ना तू पीछे भी जाने ना तू... और एक डुएट ये रातें ये मौसम नदी का किनारा...शामिल हैं।
वोटिंग का समय और तारीख
तनिष्क के प्रशंसकों के लिए मतदान करने का समय 3 मई की रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में वोट करके उनके हौसले को बुलंद किया जा सकता है। तनिष्क शुक्ला ने अपनी गायकी से सभी को परिचित करा दिया है और वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह समय है कि जबलपुर का हर निवासी अपने शहर के इस होनहार गायक को दिल से वोट करे ताकि वे इस प्रतियोगिता में विजय होकर शहर का नाम रोशन कर सकें।
