पुलिस के अनुसार बैरिहा गांव निवासी उमेश सिंह उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी राजकली सिंह 38 वर्ष के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। हर्ष नगर करही के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर संदीप कोल 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की खबर मिलते ही बैरिहा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।