मां मंगूबाई और बहन पार्वती ने आरोप लगाया कि दीपक की पत्नी कमला रैकवार का अन्य लोगों से मेलजोल था, जिस पर दीपक ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने डंडों व घर के बर्तनों से उसकी पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट में गंभीर चोट लगने के कारण ही दीपक की मौत हुई है। खबर है कि दीपक और कमला के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। बताया जा रहा है कि कमला पिछले करीब पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। जब वह वापस लौटी तो उसके साथ एक तीन वर्षीय बच्चा भी था, जबकि दंपति की पहले से एक सात वर्षीय बेटी है। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना रहता था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों कापता चल सकेगा। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट की बात सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की कि पत्नी द्वारा डंडों और बर्तनों से हमला किए जाने की जानकारी मिली है।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।