khabar abhi tak

कोर्ट से पेशी कर लौट रहे दम्पति को भारी वाहन ने कुचला, बेटे ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

दमोह। दमोह के हटा स्थित कुआखेड़ा मझगुआ में आज दोपहर भारी वाहन ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब दम्पति हटा न्यायालय से पेशी कर घर लौट रहे थे। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने इस घटना में अपने चाचा पर हत्या कराने की आशंका जताई है।

                                     पुलिस को पूछताछ में बेटे राकेश ने बताया कि पिता हेमराज का चाचा तुलसीराम अहिरवार से ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। राकेश ने बताया कि पहले भी चाचा ने उसके पिता के साथ तीन-चार बार मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस में भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज दोपहर हेमराज अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी हलपारपुरा अपनी पत्नी खिलौना उम्र 40 वर्ष  न्यायालय से पेशी कर मोटर साइकल से लौटे, जब वे कुआंखेड़ा से मझगुआ की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्क र मार दी, टक्कर लगते ही सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए वाहन निकल गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच बेटा राकेश भी अस्पताल पहुंच गया, जहां पर पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता जमीनी विवाद की पेशी से लौट रहे थे। राकेश ने अपने चाचा तुलसीराम अहिरवार पर माता-पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak