khabar abhi tak

एमपी : नौकरी के लिए युवाओं को राज्य सरकार देगी फ्री ट्रेनिंग, रहना-खाना मुफ्त, साथ ही मिलेंगे पैसे

 
जबलपुर.
मध्य प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, होमगार्ड और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती होने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग देने जा रही है. इसके लिए रहने खाने की व्यवस्था सरकार करेगी और किसी तरह की कोई फीस भी नहीं ली जाएगी. आवेदन 11 मई तक समय शाम 6 बजे तक संबंधित जिले में जमा कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन और फ्री रखी गई है. जानिए कहां कैसे करें आवेदन.

45 दिनों तक मिलेगी फ्री फिजिकल ट्रेनिंग

राज्य शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 के अंतर्गत प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, होमगार्ड और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. योजना के तहत प्रदेश के चयनित जिला मुख्यालयों पर पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण 45 दिनों तक दिया जाएगा.

जबलपुर सहित 40 जिलों में होगी ट्रेनिंग

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक संगीत देशमुख के मुताबिक योजना अंतर्गत कुल 40 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे. प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र में 100 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिससे कुल 4000 लाभार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा. इस योजना में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, मुरैना, रायसेन, खंडवा, मंदसौर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, गुना, अनूपपुर, सतना, बैतूल और भिंड जिले शामिल हैं. अपरिहार्य स्थिति में प्रशिक्षण स्थलों में परिवर्तन भी किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी आवेदन प्रकाशन दिनांक से 11 मई तक कार्यालयीन समय शाम 6 बजे तक संबंधित जिले में जमा कर सकेंगे. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन और फ्री रखी गई है. योजना के लिए मध्य प्रदेश का मूल निवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग का अभ्यर्थी पात्र होगा. आवेदक का नॉन-क्रीमिलेयर श्रेणी में होना आवश्यक है. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है. शारीरिक मापदंडों के अनुसार पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी अनिवार्य है. आयु सीमा सैन्य बल एवं अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती के अनुरूप निर्धारित रहेगी.

ऐसे करें आवेदन

प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को सैद्धांतिक और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ नि:शुल्क आवास, प्रशिक्षण सामग्री एवं निर्धारित दरों के अनुसार शिष्यवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी, जो सीधे अभ्यर्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन पत्र भरकर वहीं जमा करना होगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak