जबलपुर. मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों, खासकर सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी के यात्रियों को रेलवे ने एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। रेलवे ने पुणे-दानापुर साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये नई ट्रेन शीघ्र ही चलेगी.
रेल सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में पुणे-दानापुर के बीच 01449/50 स्पेशल किराया ट्रेन संचालित हो रही है, रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को अमृत भारत रैक से नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11431/11432 नंबर से साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।
प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11431 प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 11432 प्रत्येक सोमवार 3:30 बजे दानापुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 15.55 बजे जबलपुर पहुंचेगीऔर अगले दिन सुबह 11 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छीओक्की, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर होंगे।
