khabar abhi tak

जबलपुर क्रूज हादसे पर भोपाल में बवाल, कांग्रेसियों ने पर्यटन मंत्री के बंगले का किया घेराव, पुलिस ने खदेड़ा

भोपाल. जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम के क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के विरोध में सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार 3 मई को अर्थियां लेकर पर्यटन मंत्री के बंगले पहुंचे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने प्रकाश तरण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन धक्का-मुक्की कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। प्रतिकात्मक रूप से प्रदर्शनकारी अर्थियां सजाकर लाए थे, भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर भगा दिया।

क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौतों के खिलाफ प्रदर्शन

जबलपुर बरगी डैम के क्रूज हादसे में 13 लोगों के मौतों की पुष्टि हुई है। 30 अप्रैल की शाम 6 बजे के आसपास क्रूज डूबने डूब गया था, जिसमें 29 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बाकी लोगों के शव निकाले, रविवार दोपहर में 13वां शव निकालने के बाद रेस्क्यू खत्म किया गया।

एसपी-कलेक्टर को बर्खास्त करने की मांग

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर निकले, जिस पर रिश्वतखोर मंत्री, मौत का सौदागर, जबलपुर एसपी और कलेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर लाठी-डंडे फेंकने शुरू कर दिए, समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां मारकर खदेड़ दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak