khabar abhi tak

रेलवे के स्काउट एवं गाइड ने तंबाकू निषेध दिवस पर ली प्रतिज्ञा

जबलपुर.  पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइडस जबलपुर मंडल द्वारा  आज 31 मई 2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला सचिव अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 जिसमें एचडबलूबी स्काउट मास्टर अब्दुल वाजिद मंसूरी ने तंबाकू सेवन से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से समझाया तथा बच्चों से ये आव्हान किया कि वो लोगों को जागरूक करते रहे और समाज को इससे होने वाली हानि से बचने में सहायक की भूमिका निभाएं. अंत में हर तरीके के नशीले पदार्थों जैसे तंबाकू, शराब इत्यादि से बचने और दूसरों को बचाने के लिए शपथ ली गई। इस मौके पर एडवांस स्काउट मास्टर देवेन्द्र कुमार कतिया, बेसिक लीडर्स आयुष कतिया, शशांक पांडे, पियूष कतिया एवं गाइड कप्तान सिमोन पसेरिया एवं स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak