
जबलपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर होने वाले अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों के संदर्भ में पूर्व में संयुक्त कमीशनिंग के तहत जो प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लिया गया था, उसे अब निरस्त कर दिया गया है।
इसके परिणामस्वरूप, इस अधिसूचना के तहत पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली सांतरागाछी-रानी कमलापति एवं जबलपुर-सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों को जो पूर्व में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त किया गया था, उन्हें अब निरस्त नहीं किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन सभी ट्रेनों की सेवाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी।
यथावत चलने वाली ट्रेनों का विवरण
1- गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सांतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी और अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी।
2- गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी जंक्शन-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सांतरागाछी जंक्शन से 10 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी और अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी।
3- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 11 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी और अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों के सुचारू संचालन के बावजूद, किसी भी अन्य असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस या रेल मदद (139) के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जांच अवश्य कर लें।