khabar abhi tak

एमपी : राज्य शासन ने कई आईपीएस अफसरों के किये तबादले, इन्हें मिली महत्वपूर्ण पोस्टिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार 10 मई को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। इस आदेश के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में ग्वालियर और बुरहानपुर जिलों के प्रशासनिक समीकरणों में बदलाव किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर, जो वर्तमान में ग्वालियर में 2री वाहिनी, वि.स.बल (एसएएफ) के सेनानी और उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है। सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पर नियुक्त किया गया है।

आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक

2015 बैच के भापुसे अधिकारी आशुतोष बागरी को मैदानी पोस्टिंग दी गई है। बागरी, जो वर्तमान में 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड में सेनानी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, जिला बुरहानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से बुरहानपुर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विदिता डागर को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक तबादलों की इस सूची में 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर का नाम भी शामिल है। वर्तमान में जिला ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात डागर को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए सेनानी, 2री वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।

आधिकारिक आदेश जारी

यह आदेश गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak